पेट्स जलालपुर में वार्षिक पुरस्कार एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित
● विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु साझा प्रयास करने की अपील की गई।
● शैक्षणिक क्षेत्र के साथ सह शैक्षणिक क्रियाकलापों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे व शिक्षक भी हुए पुरस्कृत।
श्रीनारद मीडिया,पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर ,प्रखंड के पेटल्स ईटरनल टेक्नो-स्कूल, जलालपुर, अपहर के प्रांगण में विद्यालय के 13वां स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक पुरस्कार सह प्रगति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्राचार्य कुंदन कुमार तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों का स्वागत संस्थापक निदेशक प्रो शिवानंद उपाध्याय ने अंगवस्त्र, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
इस दौरान बच्चों के वार्षिक परीक्षा के प्रगति-पत्र का वितरण करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय जी महाराज, गंगा सिंह कॉलेज छपरा के प्राचार्य प्रो० (डॉ) प्रमेन्द्र रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा, विधि मण्डल छपरा के अध्यक्ष अधिवक्ता रविरंजन प्रसाद सिंह, उच्च विद्यालय अमनौर के पूर्व प्राचार्य डॉ महामाया प्र० विनोद, भेल्दी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामप्रवेश पंडित, शिक्षक सुरेश रंजन, चंदन कुमार, नवीन पूरी व अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
वार्षिक परीक्षा में स्कूल भर में टॉप तीन में क्रमशः नवम वर्ग की छात्रा ज़ैनब प्रवीण, चतुर्थ वर्ग के छात्र आरव गुप्ता एवं वर्ग नर्सरी की छात्रा जानवी कुमारी ने स्थान प्राप्त किया। विगत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु आई सी टी विभाग के प्रभारी चितरंजन कुमार तिवारी को पेट्स गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को मूल्य और संस्कार आधारित शिक्षा आज के दौर में बेहद जरुरी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल के शानदार प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्राचार्य प्रो० प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने अभिभावकों से बच्चे के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षकों के निरंतर संपर्क में रहने की अपील की।
उन्होंने स्कूल के नामकरण के पीछे के उद्देश्यों को सराहा साथ ही सीबीएसई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार को बधाई दिया। संस्थापक निदेशक प्रो. शिवानन्द उपाध्याय ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षक व अभिभावक के बीच पारस्परिक सामंजस्य स्थापित करना व बच्चों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य सह मेंटर राजकुमार श्रीवास्तव, शिक्षक सुशील सिंह, ई धीरेन्द्र मिश्रा, पी एन प्रसाद, के डी पंडित, चितरंजन तिवारी, राहुल कुमार, मंतोष राय, दीपांकर
भारद्वाज, सूरज पांडेय, रंजीत कुमार, नीलम सिंह, गरीमा रानी, प्रियंका देवी, मुस्कान खातून, पिंकी राय, पूजा सिंह, दृष्टि सान्वी, अभिभावक राजेश तिवारी, नेसार अहमद, अजीत पांडये, सुरेश राय, मो जलालुद्दीन, उमेश सिंह, अवध राम, कामेश्वर सिंह, देवेन्द्र राम, सुशील मांझी, गुड़िया देवी, नूरजहाँ खातून आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, मंच संचालन संजय मिश्र निशांत तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक निदेश प्रो शिवानंद उपाध्याय ने किया।
यह भी पढ़े
मशरक में रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
यूपी की प्रमुख खबरें : बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह
ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं
