सीवान डीएम ने भगवानपुर हाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
नल जल योजना बिल्कुल दुरुस्त रखने का दिया हिदायत
गर्मी के पेय जल के समस्या उत्पन्न न हो बीडीओ को दिया विशेष निर्देश
श्रीनारद मीडिया,एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार ):

सीवान के जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उनका आगवानी बीडीओ कुमार विशाल एवं राजस्व अधिकारी निवेदिता त्रिपाठी , मनरेगा पीओ
कौशल कुमार राय ने किया ।
जिलाधिकारी सबसे पहले नया प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिया कि नया भवन में चहारदीवारी निर्माण नहीं कराया जाएगा क्योंकि पूर्व से पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर चहारदीवारी से घिरा है । इसलिए चहारदीवारी पर पैसा खर्च करना बेकार साबित होगा । उन्होंने इस संबंध में बीडीओ कुमार विशाल संवेदक के सर्वाइजर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चहारदीवारी नहीं होने देंगे ।
डीएम ने बीडीओ को नल जल योजना पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ।
पेय जल के समस्या उत्पन्न नहीं होने हिदायत दिया ।

इस अवसर पर उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का कई संचिकाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर नल जल अनुरक्षक एवं भूमि दाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल मानदेय भुगतान करने की मांग पत्र दिया । बिठूना पंचायत के वार्ड संख्या 3 के ग्रामीणों ने नल जल का पानी बंद होने का आवेदन दिया ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा ,डीसीएलआर अमन , बीडीओ कुमार विशाल , आर ओ निवेदिता त्रिपाठी , पीओ कौशल कुमार , मूरत मांझी आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
पेट्स जलालपुर में वार्षिक पुरस्कार एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित
मशरक में रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
यूपी की प्रमुख खबरें : बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह
ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं
