Headlines

इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

श्रीनारद मीडिया,  पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर क्षेत्र के एक विद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नवीन पूरी ने इको क्लब के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि इको क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, पेड़-पौधों एवं जैव विविधता का संरक्षण करना, प्रदूषण को कम करने के उपाय अपनाना, जल एवं ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता अभियान को गति देना है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।कार्यक्रम के दौरान इको क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

साथ ही छात्रों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया।इस आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापिका श्वेता कुमारी, मंजू यादव, हरिशंकर तिवारी, शकील अहमद, स्वच्छी कुमारी, निर्जला कुमारी, मुकेश कुमार, समित कुमार, अभय कुमार, अरविंद कुमार एवं कमलेश सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

यह भी पढ़े

सारण में गेट्स फाउंडेशन टीम का दौरा, फाइलेरिया-कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखी

कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में मशरूम के विभिन्न प्रकार एवं खेती की तकनीकें विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

झाल-मुड़ी : एक मुट्ठी लोक-स्मृति

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ रुद्राभिषेक

Leave a Reply

error: Content is protected !!