प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी,भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्डी थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के बसौता गांव में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष पीले वस्त्र धारण किए माथे पर कलश लिए जय श्री राम हर हर महादेव के नारे लग रहे थे ।
इस शोभायात्रा में हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ लोग जय शिव के नारे से पुरा इलाके भक्ति में माहौल बना हुआ था लोगों नेअरना कोठी डबरा नदी पर पहुंचे जहां पुरोहित प्रवीण द्विवेदी तथा आचार्य जनक मिश्रा के वेद मित्रों के उच्चारण से गंगा का शुद्ध जल कलश में स्थापित किया गया।
जिसके बाद लोग पुणे जगरस्थल पर पहुंचे इस शोभायात्रा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेश कुमार राय, राम इकबाल राय, चंद देव राय, जितेंद्र राय, मदन राय, सुनील राय, मुखिया संजीव कुमार राय, प्रभु राय समेत कई गणमन लोग इस शोभायात्रा में थे।
यह भी पढ़े
सारण में गेट्स फाउंडेशन टीम का दौरा, फाइलेरिया-कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखी
झाल-मुड़ी : एक मुट्ठी लोक-स्मृति
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
