Headlines

बिहार CM हाउस का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ‘एक अणे मार्ग’

बिहार CM हाउस का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ‘एक अणे मार्ग’

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना सीएम आवास का नाम बदल दिया गया है. पटना स्थिति एक अणे मार्ग सीएम हाउस का नाम बदलकर लोक सेवक आवास नाम कर दिया गया है. यह बदलाव सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद हुआ है. इससे पहले इस आवास में पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहते थे, लेकिन अब इसमें सम्राट चौधरी रहेंगे.

7 सर्कुलर रोड आवास में नीतीश कुमार:

बता दें कि नीतीश कुमार का राज्यसभा चुने जाने के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. ऐसे में नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो गए. नीतीश कुमार का इस आवास से पुराना रिश्ता रहा है. जब जीतन राम मांझी सीएम थे, उस समय भी नीतीश कुमार इसी आवास में रहते थे.

लोक सेवक आवास में सम्राट चौधरी रहेंगे:

नीतीश कुमार के नये आवास में शिफ्ट होने के बाद एक अणे मार्ग आवास का नाम बदल दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम सम्राट चौधरी मानते हैं कि जो भी व्यक्ति सीएम के पद पर आता है, वह जनता का सेवक होता है. ऐसे में इसी सोच को सम्राट चौधरी ने बढ़ावा दिया है. एक अणे मार्ग को लोक सेवक आवास में बदल दिया गया. आवास का नाम बदलने वाला कदम बिहार की राजनीति के लिए बड़ा महत्व रखता है.

 

अब थानों में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जाएगी बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर की समस्याएं

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

बिहार  राज्य के 855 थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क कार्यरत है। इनकी मदद से महिलाओं को हर तरह की सहायता प्रदान की जाती है। अब इन हेल्प डेस्क के जरिए वृद्धजनों और ट्रांसजेंडरों (उभयलिंगी) से जुड़े मामलों को भी देखा-सुना जाएगा और उन्हें समुचित सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडीजी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन ने दी।…

यह भी पढ़े

शपथ ग्रहण में जाने के लिए नहीं है अच्छी साड़ी

बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा

सहरसा में सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!