कर्कटनुमा दुकान से फ्रूटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पानापुर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगुनी गांव में छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 180 एमएल के 53 टेट्रा पैक फ्रूटी शराब बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लगुनी गांव निवासी नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव की एक कर्कटनुमा दुकान में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर एसआई शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में टेट्रा पैक शराब बरामद हुई।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े
शपथ ग्रहण में जाने के लिए नहीं है अच्छी साड़ी
बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा
सहरसा में सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न
