सहरसा में सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न
श्रीनारद मीडिया, अमितेश कुमार झा ( कोसी ) बिहार।

सहरसा में जिला समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय सांसद, मधेपुरा श्री दिनेश चन्द्र यादव, माननीय विधायक सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर एवं महिषी, जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार सहित वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया, ताकि जिले के समग्र विकास को नई गति मिल सके। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का भी बिंदुवार आकलन किया गया, जिसमें कई योजनाओं में संतोषजनक प्रगति पाई गई, वहीं लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं एवं जन-अपेक्षाओं को प्रमुखता से रखा गया। इस पर माननीय अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित विभागों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से आधारभूत संरचना, सड़क, जल निकासी, एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया, ताकि आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, NHI परियोजनाओं के अंतर्गत सवाढाला, सिमरी बख्तियारपुर के समीप तथा बैजनाथपुर अंडरपास के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे, कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे तथा प्रशासनिक जवाबदेही के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। यह बैठक जिले के समन्वित एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
यह भी पढ़ें
बिहार में खुलेंगे 208 डिग्री कॉलेज
सीवान भगवानपुर हाट के रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया सीट से बीजेपी विधायक निर्वाचित
वाहन जांच के दौरान दूल्हे की गाडी रोक कर एसएसपी ने जांच कारवाई
मशरक में हत्या के कांड में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास और 25,000 रूपए की अर्थदण्ड
हत्या कांड में 01 अभियुक्त को 03 वर्ष एवं 4 माह का कारावास और 5,000 रूपए की अर्थदण्ड
आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम
रघुनाथपुर : बंगाल और असम में हुई प्रचंड जीत पर बंटी मिठाइयां और फूटे पटाखे
असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?
‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी
पत्रकारिता का ‘ऑस्कर’:दो भारतीय पत्रकारों ने जीता पुलित्जर
