दरौली : सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से महिला की मौत
श्रीनारद मीडिया,अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर सोमवार को स्नान करने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई।
मृत महिला की पहचान दरौली निवासी नवलकिशोर गोंड़ की 54 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। महिला सरयू नदी के पंचमन्दिरा घाट पर नदी में स्नान करने गई थी।
स्नान करने के दौरान गहरे तेज धारा में बहने लगी। तेज धारा में डूब लापता हो गई। महिला के डूबने की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच खोजबीन शुरू कर दिया गया। खोजबीन के बाद महिला का शव मिला। जिसे आनन फानन में परिजनों ने दरौली पीएचसी में ले गया।
जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। उधर महिला के मौत की खबर सुन कर परिजनों के रोने से दरौली गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
सरयू नदी के पंचमन्दिरा घाट के पास नदी में स्नान के दौरान अपने पत्नी के डूबने से मौत के बाद पति नवलकिशोर बेसुध थे। रोने के क्रम में बोल रहे अब दो छोटे बच्चों का पालन कैसे होगा।मुखिया लालबहादुर ने बताया कि इनका परिवार बहुत हीं गरीब है। और सरकार से जितना हो सके मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें
प्राचीन पांडुलिपियों ने बयां किया सीवान का 200 वर्ष पुराना आर्थिक इतिहास
सगौली रेलवे स्टेशन का नाम सुगौली होना चाहिए
बनारस के खाने में ‘मोक्ष’ के दावे की पोल खोलना
मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी
