Headlines

“सीवान वेटलैंड मत्स्य क्लस्टर डेवलपमेंट” के तहत चौर भूमि को किया जाएगा विकसित

“सीवान वेटलैंड मत्स्य क्लस्टर डेवलपमेंट” के तहत चौर भूमि को किया जाएगा विकसित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में  बुधवार को जिला मत्स्य विभाग द्वारा संचालित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “सिवान वेटलैंड मत्स्य क्लस्टर डेवलपमेंट” के तहत जिला में उपलब्ध चौर भूमि को विकसित किया जाना है
उक्त आलोक में मत्स्य निदेशालय, बिहार, पटना के द्वारा संयुक्त मत्स्य निदेशक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा जिला पदाधिकारी सिवान के समक्ष प्रस्तावित परियोजना के विस्तृत कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी सिवान के द्वारा उक्त परियोजना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, सिवान के द्वारा चिन्हित चौर क्षेत्र में VB- G RAM G के तहत तालाब निर्माण कराए जाने तथा निर्मित तालाब पर मत्स्य विभाग द्वारा इनपुट सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया साथ ही जिला के उपयुक्त मत्स्य कृषकों को KCC का लाभ उपलब्ध कराने को संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सिवान, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सिवान एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

महावीरी विद्यालय में युवा संवाद : राष्ट्र निर्माण के दस सामाजिक कर्तव्यों का दिया संदेश

एक सप्ताह में अरूआ गांव में सर्प दंश से दूसरी मौत

अरवल सीएस के साथ मारपीट के खिलाफ सीएचसी ओपीडी बंद

प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के मतदाता सूची का बीडीओ ने किया अंतिम प्रकाशन

Leave a Reply

error: Content is protected !!