सदर अस्पताल, सीवान में 04 नए ICU बेड का हुआ उद्घाटन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना के नवनिर्मित भवन से राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में कुल 105 नए ICU बेड एवं 70 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाइयों (ICU) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इस क्रम में सदर अस्पताल, सिवान में 04 नए ICU बेड का भी उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय, द्वारा सदर अस्पताल, सिवान में नव क्रियाशील चार बेड की गहन चिकित्सा इकाई के प्रभावी एवं बेहतर संचालन हेतु सिविल सर्जन, सिवान एवं अधीक्षक, सदर अस्पताल, सिवान को आवश्यक निर्देश दिये।
1. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल, सिवान में गहन चिकित्सा इकाई के संचालन से गंभीर मरीजों को अब जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की जा चुकी है तथा शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना भी विभाग द्वारा शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।
2. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल आनेवाले सभी गंभीर एवं अति गंभीर मरीजों को बिना आवश्यकता अन्य उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर नहीं किया जाए। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिवान, सिविल सर्जन, सिवान, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, सिवान, अधीक्षक, सदर अस्पताल, सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिवान, चिकित्सकगण एवं अन्य पारा मेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।
