महज ढाई माह में दूसरी बार माता शबरी की भूमिका में वायरल हुई चित्राली

महज ढाई माह में दूसरी बार माता शबरी की भूमिका में वायरल हुई चित्राली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के रायपुरा गांव की बेटी चित्राली महज ढाई माह के भीतर माता शबरी का अभिनय कर दूसरी बार वायरल हुई है।सनातनी वायरल गर्ल के अभिनय का डंका इन दिनों बिहार ही नहीं पूरे देश में बज रहा है।

बताते चलें कि सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के रायपुरा गांव की बेटी चित्राली मूलतः गड़खा प्रखण्ड के गौहर बसंत गांव की रहने वाली है।चित्राली का अभिनय सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब धूम मचा रही है। दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या मेें रामलला का आगमन होने वाला है।इसको लेकर मंदिर का विधिवत उद्घघाटन किया जाना है।इस संदर्भ में वह माता शबरी का रूप धारण कर राम के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।साथ ही,उतर रामायण में दिखाई गई कुटिया की तरह उन्होंने अपना कुटिया बनाया है. बेर को चखने के बाद मीठे बेर को एक छोटी से टोकरी में इकठ्ठा कर रखती नजर आ रही हैं. चित्राली अपने अध्यात्मिक अभिनय से वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।आज उसके अभिनय के रामभक्त दिवाने हो गए हैं।

मालूम हो कि राजेश उपाध्याय की पुत्री चित्राली अंग्रेजी विषय में छपरा के राजेंद्र कॉलेज से पीजी कर रही हैं। चित्राली ने बताया कि मुझे अध्यात्मिक अभिनय का शौक बचपन से ही रहा है।उसे अध्यात्मिक अभिनय कर शांति व काफी सकून मिलती है।स्कूलों में वह कई प्रस्तुतियां दे चुकी हूं। इसमें उसके पिता पूरी तरह सहयोग करते हैं।

उसका कहना है कि 22 जनवरी को जैसे पूरे देश में दीपोत्सव मनाई जाएगी ठीक उसी तरह अपनी कुटिया को रोशन कर भजन कीर्तन करेगी।23 अक्टूबर 2023 में वह महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पर स्तोत्र के साथ अभिनय की थी जिसे करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। इस वर्ष माता शबरी के अभिनय को देख लोग भक्ति में डूब गए हैं।शबरी की भूमिका में चित्राली को अब 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुकी है।बहरहाल,वायरल गर्ल चित्राली को इनदिनों लोग सनातन की प्रचारक कहकर भी पुकारते हैं।

यह भी पढ़े

देश के 5 बीमारू राज्य में 4 आगे बढ़ गए. लेकिन बिहार वहीं खड़ा है-मोहन यादव

देश के 5 बीमारू राज्य में 4 आगे बढ़ गए. लेकिन बिहार वहीं खड़ा है-मोहन यादव

सिसवन की खबरें :  शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 

भारी मात्रा में नशे का इंजेक्शन बरामद, पटना में स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाला तस्कर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री एक दिन पहले 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं,क्यों?

राम मंदिर कार्यक्रम के कारण 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी रहेगी-केंद्र सरकार

कप्तान अभिराज का शानदार प्रदर्शन

व्यापारी महाकुंभ 2024 से व्यापारियों को मिलेगी राजनैतिक ताकत – मा० डॉ. अनूप शुक्ला

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!