डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सीएचसी का मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने दल बल के साथ पहुंच निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के द्वारा सारण डीएम के यहां दर्ज कराई गई शिकायतों की गहनता से जांच पड़ताल की। सिविल सर्जन के साथ डीपीएम अरविंद कुमार,डीसीएम ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने भी विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, प्रियांशु प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहें। सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, इमरजेंसी कक्ष, एक्स-रे कक्ष,ओपीडी केन्द्र समेत सभी अन्य विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे टेक्निशियन ड्यूटी से गायब पाए गए,जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी।
वहीं सिविल सर्जन ने जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह के द्वारा अस्पताल को लेकर दर्ज कराई गई शिकायतों का गहनता से जांच की। वहीं उन्होंने एएनएन के द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्पीड़न और वेतन कटौती और अन्य शिकायतों की भी जांच-पड़ताल की।
मौके पर बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रंजन सिंह, लालबाबू सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शुभनारायण सिंह, सुग्रीव बैठा ने भी सिविल सर्जन से मुलाकात कर अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि उन्होंने जांच से जुड़े अन्य बिंदुओं पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
