Headlines

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, छपरा (बिहार):

मशरक के बनसोही राजकीय बुनियादी विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर प्रधानाचार्य अशोक सिंह के सम्मान के साथ हुई।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उनके लंबे शिक्षकीय जीवन, अनुशासन, उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। शिक्षकों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

 

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि “शिक्षक की कभी विदाई नहीं होती, वह अपने ज्ञान, संस्कार और विद्यार्थियों के माध्यम से हमेशा समाज में जीवित रहते हैं।” उन्होंने कहा कि अशोक सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि अशोक सिंह ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!