Headlines

शार्ट सार्किट से आग लगने चार घर जलकर राख

शार्ट सार्किट से आग लगने चार घर जलकर राख

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के लोहिजरा गांव में शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें चार घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए।

जानकारी के अनुसार इस आगलगी की घटना में इस्लाम मियां, जैसमी खातून, सनैजी खातून, शिल्पा संत जी, हरगुन प्रसाद और छेदी सहनी के घरों को भारी नुकसान हुआ है। आग की लपटों ने देखते ही देखते घरों में रखा सामान, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अंचल अधिकारी प्रीति लता ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबती लदा पिकअप मशरक से बरामद ,आरोपी फरार

पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर होगा धनेश्वरनाथ मंदिर : विधायक मिथिलेश तिवारी

बीडीसी की बैठक में  विकास योजनाओं में अनियमितता का मुद्दा उठा

वैज्ञानिक अनुसंधान मे जन सहभागिता सुनिश्चित करने को ले  कार्यशाला आयोजित

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!