मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी झामू गिरफ्तार
डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में पुलिस को थी लंबे समय से तलाश
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्राइम पर 14 फरवरी, 2026 दिन शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप -10 अपराधियों मे शुमार कुख्यात झामु कुमार उर्फ राजा उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है.झामु के खिलाफ अलग अलग थानों मे लूटपाट, डकैती, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी, शराब जैसे दर्जनों गंभीर मामले चल रहे थे.
पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी, आखिरकार पुलिस ने अहियापुर इलाके से कुख्यात झामु को पकड़ लिया और जेल भेजने की कवायद मे जुट गई है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अहियापुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात झामु एक चोरी का मोबाइल लेकर इसी इलाके मे हैं, जिसके बाद SDPO -2 के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया और रेड कर उसके घर मुरादपुर के नजदीक से उसकी गिरफ्तारी की गई.
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कई गंभीर काण्ड दर्ज हैं. फिलहाल पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
यह भी पढ़े
शार्ट सार्किट से आग लगने चार घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबती लदा पिकअप मशरक से बरामद ,आरोपी फरार
पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर होगा धनेश्वरनाथ मंदिर : विधायक मिथिलेश तिवारी
बीडीसी की बैठक में विकास योजनाओं में अनियमितता का मुद्दा उठा
वैज्ञानिक अनुसंधान मे जन सहभागिता सुनिश्चित करने को ले कार्यशाला आयोजित
