मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत छात्र-छात्राएं वैशाली के इतिहास से अवगत
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठनपुरा के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए वैशाली का दौरा किया। इस दौरान बच्चों को वैशाली के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पुरातात्विक महत्व से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
शिक्षकों ने बच्चों को प्राचीन गणतांत्रिक व्यवस्था, बौद्ध एवं जैन धर्म से संबंधित प्रसंगों तथा स्थानीय ऐतिहासिक संरचनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया और महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट किया।
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने कहा कि पाठ्यपुस्तक के बाहर निकलकर इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से देखना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक शंभूशरण सिंह, शिक्षक सत्यदेव महतो, मुकेश कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश, शिक्षिका ऋचा बाला, अनीता देवी, अनीता गिरि, मधु कुमारी, संध्या कुमारी, माला देवी सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन
अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित
रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया
अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया
पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को
