ट्रेनिंग खत्म होने से 8 दिन पहले होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के सोनू कुमार (23) के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 8 बजे उसका शव कैंप के मुख्य गेट के पास मंदिर के पास औंधे मुंह गिरा मिला। साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्राथमिक तौर पर मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है।
आशंका जताई जा रही है कि या तो हार्ट अटैक आया या गिरने से गंभीर चोट लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि सोनू की ट्रेनिंग खत्म होने में सिर्फ 8 दिन बाकी थे और वह पासिंग आउट की तैयारी कर रहा था।
घटना से कुछ देर पहले ही उसने अपने ममेरे भाई से फोन पर बात कर बताया था कि वह खाना खाकर बर्तन धोने जा रहा है। इस अचानक हुई मौत से परिवार और कैंप में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े
बिहार CM हाउस का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ‘एक अणे मार्ग’
कर्कटनुमा दुकान से फ्रूटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
सुनील बंसल को भाजपा का ‘इलेक्शन इंजीनियर’ कहा जाता है,क्यों?
