विद्यालयों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने मशरक के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जनसंपर्क चलाया। विद्यालय परिभ्रमण के क्रम में काफी संख्या में शिक्षकों ने आगे आकर श्री पुष्कर में विश्वास जताते हुए आगामी चुनाव में हर संभव मदद का भरोसा दिया। शिक्षक नेताओं ने बताया कि पिछले चुनाव में श्री पुष्कर की हार के बावजूद वे लगातार शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्षरत हैं।
विदित हो कि पिछले चुनाव 2023 के दौरे के क्रम में श्री पुष्कर ने शिक्षकों से वादा किया था कि जब तक नियोजित शिक्षकों को पंचायती राज व्यवस्था से अलग कर राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिलाएंगे, आगामी 2026 के चुनाव में वोट मांगने नहीं आएंगे। आज नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाकर चुनाव में शिक्षकों के बीच आए हैं। वहीं उन्होंने रिषभ रेस्टोरेंट के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान चुनाव में शिक्षकों के लिए प्रमुख एजेंडे में 9300 से 34800 के पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना का लाभ, व वास्तविक रूप में सेवा निरंतरता का सभी स्पष्ट लाभ दिलाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सहयोग से अपने एजेंडे को पूर्ण कराऊंंगा तभी आगामी 2032 के चुनाव में वोट मांगने आऊंगा। उन्होंने बनियापुर विधानसभा के विधायक केदारनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपनी ओर से श्री पुष्कर को हर संभव मदद का भरोसा व विजयश्री का आशीर्वाद दिया। मौके पर युवा समाजसेवी राजीव कुमार पाठक,शिक्षक नेता राजीव कुमार सिंह, रमेश लाल साह, दिलीप कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, सैयद नौसाद अली, ज्योति भूषण सिंह, प्रधानाध्यापक अरुण मिश्रा, अरुण कुमार वर्णवाल, मुन्ना मिश्रा, रमेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, सहित काफी संख्या में अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े
बिहार CM हाउस का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ‘एक अणे मार्ग’
कर्कटनुमा दुकान से फ्रूटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
सुनील बंसल को भाजपा का ‘इलेक्शन इंजीनियर’ कहा जाता है,क्यों?
