Headlines

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र में छपरा–सिवान नेशनल हाईवे-531 पर माने मठिया गांव के समीप सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो युवक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बताया जा रहा  है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया।


मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी प्रताप प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के रामेश्वर साह के 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार साह के रूप में की गई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल विशाल की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची आवश्यक कार्यवाही और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन थाने एवं अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से घायल युवक विशाल कुमार साह की बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान एकमा से दाउदपुर की ओर जाते समय माने मठिया गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। वहीं फरार वाहन एवं चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों युवक अभी पढ़ाई कर रहे थे, जिससे गांव में शोक का माहौल है।

उधर देवपुरा गांव निवासी भाजपा नेता सूर्यनंदन शाही, मुखिया गुड़िया देवी राजद नेता मुन्ना शाही, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह अंतिम आदि ने इस सड़क हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई है।

यह भी पढ़े

सीवान  में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  21 परीक्षा केन्‍द्र बने 

सीवान  में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  21 परीक्षा केन्‍द्र बने 

पाकिस्तान में आयोजित ईरान~इजरायल~अमरीका वार्ता का असफल होने के माने

भारत विश्व की आत्मा है- मोहन भागवत

हड़ताली राजस्व कर्मियों को बिहार सरकार का अल्टिमेटम

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले,हुआ अंतिम संस्कार

Leave a Reply

error: Content is protected !!