मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन
बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को सुधा पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बीडीओ पंकज कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर आचार्य टुन्ना बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान पार्लर संचालक बिट्टू सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने पार्लर संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर खुलने से अब लोगों को दूध, दही एवं अन्य दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे मरीजों के परिजनों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उद्घाटन के मौके पर चन्द्रमा सिंह , रामाधार सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।पार्लर संचालक बिट्टू सिंह ने बताया कि यहां दूध, दही, लस्सी, छाछ, घी सहित सुधा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को उचित मूल्य पर ताजे और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट
शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन
लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा
जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल
