Headlines

मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से कैंसर पीड़िता को चौथी किस्त प्रदान

मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से कैंसर पीड़िता को चौथी किस्त प्रदान

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के परसा प्रखंड अंतर्गत सगुनी पंचायत के ग्राम सगुनी नट टोला में आज मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से कैंसर पीड़िता रुकिया देवी को ₹80,000 की चौथी किस्त प्रदान की गई। अब तक उन्हें इस कोष से कुल ₹3,20,000 की आर्थिक सहायता मिल चुकी है।

रुकिया देवी पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके परिजनों द्वारा स्थानीय युवा समाजसेवी तुफान सिंह से संपर्क किया गया, जिसके बाद Rajiv Pratap Rudy (माननीय सांसद) की अनुशंसा पर यह सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर परसा पश्चिम मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, मुन्ना साह, साजिया बेगम, शैलेशनाथ, भागीरथनाथ एवं विजयनाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने माननीय सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

तुफान सिंह ने चौथी किस्त प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि यदि आगे भी इलाज में खर्च की आवश्यकता होगी, तो वे प्रधानमंत्री चिकित्सा राहत कोष के माध्यम से भी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सामान्यतः लोगों को एक या दो किस्त ही मिल पाती है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हो, तो वे संपर्क कर इस योजना का लाभ अवश्य लें। तुफान सिंह ने यह भी बताया कि माननीय सांसद Rajiv Pratap Rudy जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं और पीड़ितों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि चिकित्सा, शिक्षा या अन्य किसी भी समस्या के समाधान हेतु सांसद के कंट्रोल रूम नंबर 18003456 पर संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं, जहां से उचित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

यह भी पढ़े

मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन

रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट

शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन

लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा

जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!