किशनगंज पुलिस ने 7 करोड़ का ब्राउन शुगर किया जब्त:विशेष अभियान में 59 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख का जुर्माना वसूला
श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क:

किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पिछले एक सप्ताह में नशे, शराब और अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
3.857 किलोग्राम स्मैक बरामद
इस अभियान के तहत कुल 3.857 किलोग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 7 करोड़ 70 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, 13.460 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया,
जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने कुल 59 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गृहभेदन के 5 और उड़िसा गैंग के 2 अभियुक्त शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान 1933.38 लीटर विदेशी शराब और 15 लीटर देशी शराब भी बरामद की गई।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त 2 कार, 1 पिकअप, 3 टेम्पू, 3 बालू लदे ट्रैक्टर और 4 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 40,910 रुपये नकद भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।
5,07,000 रुपए शमन शुल्क वसूले
वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5,07,000 रुपए शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किशनगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल-112 पर कॉल करें।
यह भी पढ़ें
ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों की किलकारियों से गूंजा विद्यालय, आत्मीय भाव से बच्चों का किया गया स्वागत
