मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था संधारन हेतु धरनी छापर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग के क्रम में एक कार से कुल-432 ली० विदेशी शराब बरामद कर अभियुक्त मेहदी हसन, पिता-सुलतान अली, साकिन-पड़री टोला सेखपुरवा, थाना-हाटा, जिला-कुशीनगर, राज्य उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में मैरवा थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। थानान्तर्गत जप्त अवैध अंग्रेजी शराब के इस बड़ी खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर भी टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है।
नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है। कृपया सूचना दें, सहयोग करें।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
मेहदी हसन, पिता-सुलतान अली, साकिन पड़ी टोला सेखपुरवा, थाना-हाटा, जिला-कुशीनगर,राज्य उत्तर प्रदेश।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. विदेशी शराब 432 ली0
2. कार-01
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
1. पु.अ.नि. राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, मैरवा थाना।
2. पु.अ.नि. मनी कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
यह भी पढ़े
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
