इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के चांदपरना गांव का एक मजदूर का बेटा इंटर साइंस के रिजल्ट मे 465 अंक लाकर जिले का नाम रौशन क्या है l गुजरात मे मजदूरी कर रहे राजेश ठाकुर का पुत्र अतुल कुमार ठाकुर इंटर के साइंस मे 465 अंक लाने से प्रखंड क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई है l
अतुल कुमार के रिजल्ट आते चांदपरना गांव मे चर्चा कर उसकी प्रशंसा करते लोग नही थक रहे हैं l पूछे जाने पर अतुल कुमार ने बताया कि मेरी पढ़ाई मे मेरे माता सुनीता देवी(गृहिणी) और पिता राजेश ठाकुर, गुरुओं एवं सभी मित्रों ने काफी सहयोग किया है l
अतुल बताता है कि मुझे आइआईटीयन बन कर देश की सेवा करूंगा l ज्ञात हो कि अतुल कुमार ठाकुर् प्रखंड के उच्च विद्यालय ,शाहपुर ,सिधवलिया का मेघावी छात्र है l
प्रियंका कुमारी इंटर विज्ञान में 437 अंक प्राप्त किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया गांव के एक शिक्षक पिता की पुत्री प्रियंका कुमारी इंटर विज्ञान के रिजल्ट मे 437 अंक लाकर प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है l प्रियंका कुमारी के इतने बड़े अंक लाने प्रखंड वासियों मे खुशी की लहर जगी है ल पूछने पर बताती है कि मै आईआईटी कर देश की सेवा करना चाहती हूं l वह अपने पिता जीतेन्द्र यादव एवं माँ गीता देवी तथा गुरुओ को इतनी बड़ी सफलता के लिए श्रेय देती है l वह प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है l विद्यालय परिवार मे भी काफी खुशी है l
स्वीटी कुमारी इंटर कला में 448 अंक हासिल किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया गांव के एक समाजसेवी पिता की पुत्री स्वीटी कुमारी इंटर कला के रिजल्ट मे 448 अंक लाकर प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है l स्वीटी कुमारी के इतने बड़े अंक लाने प्रखंड वासियों मे खुशी की लहर जगी है l वह यूपीएससी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है l स्वीटी बताती है कि मेरी पढ़ाई मे मेरी माँ सुनता देवी एवं पिता बीरेंद्र कुमार सहनी तथा गुरुओं का काफी श्रेय है l वह प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया की छात्रा है l इसके इतने अंक लाने से विद्यालय परिवार काफी खुश है l
यह भी पढ़े
बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बेहतर करने वाले छात्र छात्रा पुरस्कृत
सीवान की बेटियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया अपना परचम
बिहार टॉपर बनी सानी बसंतपुर की बेटी अमृता, पूरे बिहार में 9वा स्थान
बिहार में जमीन सर्वे पर लगा ग्रहण, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित
ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा,क्यों?
धुरंधर को बस फिल्म की तरह क्यों ले…जबकि ये सच्चाई बयां कर रही है
युगादि मित्र मिलन 2026 @ कला आश्रम, अदिलाबाद
इतिहास के हाशिये पर खड़े बिहार संस्थापक सच्चिदानंद सिंहा
