मशरक की खबरें : निर्माणधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण सामाग्री गोदाम में ताला काट चोरी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक के बंगरा पंचायत के बंगरा गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण सामग्री गोदाम का ताला काट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने के घटना की सूचना पर पुलिस 112 की टीम ने पहुंच जांच पड़ताल की।
मामले में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण उनके पंचायत के बंगरा गांव में किया जा रहा है,उसी को लेकर वहीं पर एक भवन को गोदाम बना सामान रखा गया है। उसी का ताला काट अज्ञात चोरों के द्वारा पानी का मोटर,लोहे का सरिया और अन्य सामान चोरी कर ली गई है।
अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला काट चोरी की गयी हैं। आपकों बता दें कि बीते सप्ताह पहले भी सोनौली पंचायत के सिकटी ख्जाहा गांव में बन कर तैयार पंचायत सरकार भवन में भी अज्ञात चोरों के द्वारा ताला काट पंखा,लाइट,भेपर लाइट और अन्य सामान चोरी कर ली गई है।
पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पर पिकअप और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ।घायलों की पहचान किशुनपुरा गांव निवासी शिवबालक प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र सुभाष प्रसाद तथा मशरक शास्त्री टोला निवासी सुरेन्द्रमणी तिवारी के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र तिवारी के रूप में हुई है।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस के विद्यार्थी द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि आगे चल रही पिकअप वाहन के गेट में पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मशरक पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़े
बंद दरवाजों से खुली सेहत की राह, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना गांव की नई उम्मीद
रघुनापुर के नवादा गांव से फरार अपराधी अरूण पाण्डेय गिरफ्तार
रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
इप्टा का 83वां स्थापना दिवस “जन संस्कृति दिवस ” के रूप में मनाया गया
गयाजी में सड़क किनारे मिला जमीन कारोबारी का शव
ट्रैक्टर का इंजन पलटने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन
