नीतीश कुमार अपने पद से तत्‍काल इस्‍तीफका दे : कुलदीप

नीतीश कुमार अपने पद से तत्‍काल इस्‍तीफका दे : कुलदीप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की प्रजनन क्षमता और शिक्षा के संबंध में दिए गए हालिया बयान पर जन सुराज,सारण के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने कड़ी निंदा वयक्त की है। कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल प्रतिगामी हैं, बल्कि बेहद असंवेदनशील भी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को इस बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए देशभर की महिलाओं से माफी मांगने के साथ साथ उन्हें अपने इस पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

कुलदीप महासेठ ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस बयान का समर्थन कर अपनी योग्यता का परिचय दिया है। नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होने विधानसभा व विधान परिषद के सदन में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है, उससे महिलाएं शर्मसार हुई है। यह बहुत ही अशोभनीय, शर्मसार और निंदनीय है। उससे वो सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं रह गये है।उन्हें सिर्फ माफी मांग लेने से काम नहीं चलेगा,उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़े

गोपालगंज में  प्रेमिका हीं निकली प्रेमी का कातिल

नालंदा में रुपये डबल करने वाले गिरोह के 4 सदस्य हुए गिरफ्तार 

क्या होती है दो देशों की 2+2 वार्ता?

क्या है चीन का ‘कर्ज़ जाल’ की सच्चाई?

विश्व क्षय रोग रिपोर्ट 2023 के मुख्य निष्कर्ष क्या हैं?

भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की क्या आवश्यकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!