मोतिहारी में कुख्यात मलिक गैंग का पर्दाफाश:मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मोतिहारी में पिछले कुछ महीनों से गृह भेदन और चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी पुलिस ने घूम-घूमकर चोरी करने वाले कुख्यात मलिक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड सहित पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
20 दिनों में दो बड़ी चोरी, पुलिस अधीक्षक ने बनाई SIT सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे ने बताया कि कोटवा थाना क्षेत्र में बीते 20 दिनों के भीतर दो अलग-अलग घरों में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर डीएसपी-1 और डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष SIT का गठन किया।
टीम को निर्देश दिया गया कि अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना से मिला सुराग,डीआईओ टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाते हुए चोरी की घटनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और पुराने अपराधियों की गतिविधियों को खंगाला गया।इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मलिक गैंग के सदस्य एक स्थान पर छिपे हैं। सूचना पुख्ता होते ही विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई।
पाँच अपराधी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड और अन्य चार सहयोगियों को एक-एक कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने कोटवा क्षेत्र में हुई दोनों चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ से दो लाख रुपए मूल्य के चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गैंग विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर खाली घरों को निशाना बनाता था और रात के समय सेंधमारी कर आभूषण चुरा लेता था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान इस प्रकार है, रामानंद साह (घोड़ासहन थाना क्षेत्र), संजय मलिक (जितना थाना क्षेत्र), बिनोद मलिक (लखौड़ा थाना क्षेत्र), अर्जुन मलिक (बंजरिया थाना क्षेत्र), विजय मलिक (कोटवा थाना क्षेत्र) इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
गृह भेदन के खिलाफ स्पेशल ड्राइव जारी रहेगा,पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानाध्यक्षों को गृह भेदन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, जिसके परिणाम अब जमीन पर दिखने लगे हैं।एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी और जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े
हाजीपुर में दवा व्यवसायी से लूट मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 1.14 लाख और जेवरात बरामद
बिहार में खुले में मांस बेचने पर लगी रोक
एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना ज़मीनी ताक़त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे
