मलाहीं देवी मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
गुप्त नवरात्र पर अखंड अष्टयाम का शुभारंभ, डबरा नदी से भरकर लाया गया पवित्र जल
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा/मनोज तिवारी, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के मदारपुर गांव स्थित मलाहीं देवी मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवरात्र के पवित्र मौके पर अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं ने लिया भाग शोभायात्रा में पीले मांगलिक परिधानों में सजी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलश शोभायात्रा मलाहीं देवी मंदिर से शुरू होकर हकमा, लहेर छपरा और बांसडीह गांव होते हुए डबरा नदी पहुंची।
नदी तट पर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा और वरुण देव का आवाहन किया गया। जल भरने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पुनः मलाहीं देवी मंदिर लौटा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड अष्टयाम शुरू किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि अखंड अष्टयाम के दूसरे दिन पूर्णाहुति के अवसर पर मगध सम्राट सुदर्शन यादव तथा मुन्ना सिंह तुफानी की सांस्कृतिक टीम द्वारा दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में धीरज, नितेश, पिंटू, प्रिंस, धर्मेन्द्र, अंकित, दीपू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
रघुनाथपुर : सीओ का पदभार ग्रहण किए मुकेश कुमार
305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को
मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार
कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज
सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
