Headlines

सीएम ने सम्राट चौधरी ने डिजिटल माध्यम से किया एकमा के परसागढ़ सहित सूबे के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन

सीएम ने सम्राट चौधरी ने डिजिटल माध्यम से किया एकमा के परसागढ़ सहित सूबे के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन

नए सत्र 2026-30 में पठन-पाठन शुरू

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):*

बिहार सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बुधवार को ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से डिजिटल माध्यम के जरिए एकमा के परसागढ़ सहित प्रदेश के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही सभी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए पठन-पाठन का विधिवत शुभारंभ भी हो गया।

इस अवसर पर एकमा विधानसभा क्षेत्र के परसागढ़ एवं लहलादपुर में एक-एक, यानी कुल दो राजकीय डिग्री महाविद्यालयों सहित महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के नौ नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संबंधित महाविद्यालय परिसरों में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। नए डिग्री महाविद्यालयों के शुरू होने से हजारों छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

एकमा विधानसभा क्षेत्र के आरएन हाई स्कूल सह उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसागढ़ परिसर स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, अंचलाधिकारी रवि शेखर, बीपीआरओ सूरज कुमार, एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव, एकमा प्रमुख पति बच्चा सिंह, परसा दक्षिणी पंचायत की मुखिया काजल तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा जिला लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश कुमार सिंह, एकमा विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, बंटी ओझा, विपुल कुमार, पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, बिपिन सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, विकास मिश्रा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, महामंत्री चितरंजन सिंह, राजीव सिंह (पप्पू), पवन कुमार, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार सिंह, एवं बीरेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अविनाश भारती ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ प्रियंका कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की इस पहल को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से ग्रामीण प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा का नया वातावरण तैयार होगा और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। उद्घाटन के साथ ही नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में नए सत्र 2026-30 की शैक्षणिक गतिविधियां औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गईं।

 

 

 

एकमा के परसागढ में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ आज

 

आरएन इंटर कॉलेज परसागढ़ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को बीडीओ ने दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के भागलपुर में आयोजित एक समारोह स्थल से परसागढ सहित सूबे के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का करेंगे शुभारंभ

एकमा (सारण)। सारण जिले के एकमा प्रखंड के परसागढ़ स्थित आरएन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में संचालित होने जा रहे नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के भागलपुर में आयोजित एक समारोह स्थल से सुबह के परसागढ सहित सूबे के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस संबंध में एकमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार उद्घाटन समारोह में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद, एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख, प्रखंड कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के सदस्य, पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय (आरएन उच्च विद्यालय, परसागढ़ कैंपस) का उद्घाटन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित तिथि को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना से एकमा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय सहित दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां मंगलवार देर शाम तक पूरी की जाती रहीं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, छात्रों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

रघुनाथपुर : सीओ का पदभार ग्रहण किए मुकेश कुमार

305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को

मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार

कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज

  सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार  

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!