सिसवन की खबरें : गंगपुर में गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रविवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से गंगपुर सिसवन गांव निवासी किसान महादेव सिंह और संजीव सिंह को भारी नुकसान हुआ है। दोनों के खेत में लगी लगभग एक बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जल गई।
घटना के समय खेत से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने बताया कि फसल कटने को तैयार थी और कुछ ही दिनों में कटाई होनी थी। अचानक लगी इस आग ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही से आग लगी होगी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद से पीड़ित किसान परिवार में मायूसी है। सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
बाइक के धक्के से बच्चा घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवा गांव में बाइक के धक्के से एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र किशन यादव है। घायल बच्चे का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
ई रिक्शा से गिरकर युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नोनिया पट्टी गांव निवासी त्रिलोकी कुमार का पुत्र दुर्गेश कुमार है। वह चैनपुर से ई रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में गिर गया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
साइकिल सवार किशोर गिरकर जख्मी
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सिवान मुख्य मार्ग पर साइकिल से गिरकर एक किशोर जख्मी हो गया। किशोर चान्दपुर गांव निवासी हृदयानन्द पाण्डेय का पुत्र अनुराज पाण्डेय है। वह दोपहर में कोचिंग जा रहा था। सामने से आ रहे गाड़ी देखकर घबराहट में गिर गया। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
13 अप्रैल 📜 जलियाँवाला बाग हत्याकांड पर विशेष
फौजी की चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनपुर थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद
सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न
