बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड, ठाठ-बाट देख दंग रहते थे लोग.

बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड, ठाठ-बाट देख दंग रहते थे लोग.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

इश्‍क में धोखा मिलने पर चार लड़कियां उतरीं धंधे में

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

रामकृष्ण नगर थानांतर्गत खेमनीचक के सुभाष नगर रोड नंबर तीन में संचालित देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार रितेश ही गिरोह का सरगना निकला। वह झारखंड के जमशेदपुर स्थित टेल्को में इंजीनियर है। रितेश के साथ पकड़ी गई ममता उसकी सहयोगी बताई जा रही है। दोनों ने मिल कर टाटा और रांची में भी कई अड्डे खोल रखे थे।

मुक्त कराई गईं छह लड़कियों में से एक नाबालिग है। वह नवादा जिले की रहने वाली है। वहीं, दो महिलाएं नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र, दो चंडी और एक पश्चिम बंगाल की हैं। रामकृष्ण नगर थाने में हुई प्राथमिकी में पास्को की धारा भी लगाई गई है। जांचकर्ता सदर एएसपी संदीप सिंह को बनाया गया है।

ठाठ-बाट देख दंग रहते थे लोग

पूछताछ में रितेश और ममता ने बताया कि वे पांच वर्षों से अधिक समय से देह व्यापार का संचालन कर रहे हैं। दोनों ही हिलसा के रहने वाले हैं। ममता को ऐश-मौज की जिंदगी चाहिए थी, इसलिए उसने पति को छोड़ दिया और भागलपुर निवासी सुहैल के साथ रहने लगी। वह अपनी मर्जी से इस धंधे में आई थी। रितेश उसका ग्राहक था,

मगर दोनों साथ मिल कर देह व्यापार का संचालन करने लगे। वे लड़कियों को डाक्टर, बिल्डर और नेताओं के पास भी भेजते थे। इस धंधे से उन्होंने काफी संपत्ति बनाई। दो लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त किया है। दोनों वाहनों पर निजी चालक थे। गिरफ्तार राहुल ममता की गाड़ी चलाता था। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की तो मालूम हुआ कि मोहल्ले वाले इनकी ठाठ-बाट देख कर दंग रहते थे।

अब जख्मों को कुरेदने से क्या फायदा

मुक्त कराई गई नाबालिग समेत चंडी की रहने वाली दो युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तीनों प्रेम जाल में फंस कर यहां तक पहुंच गईं। एक लड़के ने उनसे संपर्क किया। प्यार-मोहब्बत की बातें की और शादी का झांसा देकर पटना बुलाया, फिर देह व्यापार में धकेल दिया।

वहीं, हिलसा की दो महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ दिया और जीविकोपार्जन करने के लिए धंधे में कूद गई। बंगाल की लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में लाया गया था। पुलिस को उन्होंने एक नर्सिंग होम के बारे में भी बताया, जहां के डाक्टर लड़कियों को बुलाते थे।

इश्‍क में धोखा मिलने पर चार लड़कियां उतरीं धंधे में

 

पटना में देह व्‍यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने सरगना समेत चार को गिरफ्तार किया है। छह युवतियों को भी बरामद किया गया जिसमें एक नाबालिग हैं। चार इश्‍क में धोखा खाने के बाद इस दलदल में फंस गईं तो दो विवाहित महिलाएं, पति से विवाद के बाद बच्‍चों को पालन के लिए देह व्‍यापार में लिप्‍त हो गई। गैंग की सरगना एक महिला है। पटना में इस धंधे को चलाने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दो अन्‍य जो पुलिस के हत्‍थे चढ़े हैं उनके पास से एक स्कार्पियो, एक एसयूवी, एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सिगरेट के दो डब्बे, कंडोम, यौन क्षमता वर्द्धक दवाएं, क्रीम, अंत:वस्‍त्र और रुपये बरामद किए गए हैं।

सरगना का बड़े-बड़े लोगों से था कनेक्‍शन 

पूछताछ में पुलिस को इन लोगों ने बताया कि बाइपास स्थित एक नर्सिंग हाेम में बड़े ऑपरेशन के बाद डाक्‍टरों का मूड फ्रेश करने के लिए लड़कियां भेजी जाती थी। वहां शराब पार्टी भी चलती थी। पुलिस के रडार पर अब वह नर्सिंग होम भी है। पुलिस ने बरामद युवतियों में एक नाबालिग का न्यायालय में बयान दर्ज कराया है।  सरगना सहित चार को जेल भेजा जाएगा। मालूम हो कि सोमवार देर शाम एसएसपी निर्देश पर पु‍लिस एक्‍शन में आई।

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर रोड नंंबर तीन में पु‍लिस ने दबिश दी तो वहां से सरगना ममता देवी समेत नालंदा के रितेश कुमार को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने फतुहा के नीतीश कुमार और नालंदा के राहुल कुमार को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि ममता देवी चंडी थाना की रहने वाली है और रितेश के साथ मिलकर लंंबे समय से देह व्यापार का धंधा चला रही थी।  इसमें नीतीश कुमार और राहुल कुमार का भी सहयोग रहता है। यह लोग पटना में ग्राहक सेट करते हैं।

इश्‍क में धोखा मिला तो उतर आई इस धंधे में

मुक्‍त कराइ पुलिस को बताया कि वह दो साल पूर्व अपने गांव नवादा से प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ घर से भाग गई। उसके प्रेमी ने दो दिनों तक पटना के एक होटल में उससे रखा फिर वह उससे छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद वह जीरो माइल पहुंच गई। जहां उसका संपर्क ममता देवी से हो गया और वह उसे इस धंधे में लेकर चली आई। जब कि अन्य तीन युवतियों ने भी पुलिस को इश्क में धोखा के बाद इस धंधे में आने की बात कही। वहीं दो विवाहित हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पति से पटा नहीं और बच्चे हो गये इस कारण बच्चों के लालन पालन के लिए वह इस धंधे में चली आई। इन दोनों का पति से केस भी चल रहा है।

ममता देवी का संपर्क बड़े-बड़े लोगों से था। वह मांग के अनुसार होटल-दफ्तर में लड़‍कि‍यां भेजती थी। पुलिस के मुता‍बिक इसके धंधे में दो दर्जन से अधिक युवतियों जुड़ी हुई हैं। कई निजी छात्रावास में रहती हैं। ममता के आदेश पर वह तय स्थान पर पहुंचती थी।  पु‍लिस ने जिन छह महिलाओं व युवतियों को बरामद किया है उनमें से एक की उम्र महज 15 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि एक लड़की नाबालिग है। उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। सभी को छह को नारी निकेतन भेजा जाएगा। वहीं ममता देवी, रितेश कुमार, नीतीश कुमार एवं राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!