विरासत के संरक्षण में जन सहभागिता महत्वपूर्ण, प्राचीन पांडुलिपियों को साझा करें : जिला पदाधिकारी
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों को साझा करने के आम लोगों को प्रेरित करने सिवान डी एम पहुंचे धनौती
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण के संदर्भ में चल रहे ज्ञान भारतम मिशन के तहत 75 साल से ज्यादा पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पांडुलिपियों की जानकारियों को साझा करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के लिए जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय शुक्रवार को सिवान सदर प्रखंड के धनौती पहुंचे। वहां स्थित कबीर पंथ के मठ पर उपलब्ध कुछ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस दौरान सदर एसडी एम आशुतोष गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी जिला प्रशासन, रसमंजरी फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया था।
मौके पर जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में आम नागरिक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लोग अपने घरों में मौजूद 75 साल से पुराने हस्तलिखित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड करें या अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी या जिला प्रशासन को सूचित करें।

जन सहभागिता से ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण में अच्छी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत देशभर में उपलब्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पांडुलिपियों के वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण, और अभिलेखीकरण किया जा रहा है। ताकि यह अमूल्य धरोहर शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को सुलभ हो सके।
जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने शुक्रवार को कबीर पंथ से संबंधित धनौती मठ को भी देखा। आचार्य मंहत गुरु प्रसाद गोस्वामी और उत्तराधिकारी महंत आमोदशरण गोस्वामी ने बताया कि धनौती का कबीर मठ बेहद प्राचीन है यहां संत कबीर दास के शिष्य भगवान गोस्वामी जी की कार्यस्थली रही है। यहीं पर कबीरदास के बीजक को संकलित किया गया था। इस मठ में पर्यटन के संदर्भ में प्रचुर संभावनाएं है।
इस अवसर पर जिला दूरसंचार समिति सदस्य गणेश दत्त पाठक, मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर विनय चौहान, बीपी आरओ राजनंदिनी, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार, डॉक्टर राम सूरत प्रसाद आदि अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
- यह भी पढ़े……….
- बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित कर दिया है
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने राज्यसभा में नया नोटिस दिया
- आप के सात सांसद अब भाजपा के साथ
- क्या है हीट स्ट्रोक? धूप से बचें, पानी पिएं, ढीले कपड़े पहनें
- उत्तर भारत में सूर्य का ‘रौद्र रूप’,तापमान 40 डिग्री के पार
