बंगरा उज्जैन में हिन्दू सम्मेलन आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के आंदर प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत के ग्राम बंगरा उज्जैन के साकेत धाम मंदिर के प्रांगण में शनिवार को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ममौर मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर श्री शिवेश्वर महादेव भारती उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए मंहथ श्री भारती ने कहा कि आज दशकों बाद देश के हिन्दुओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से हिन्दुओं में जहां हर्ष है वहीं समाज के सभी वर्ग के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू भाई है आपस में मतभेद करेंगें तो हम कमजोर होंगें। सभा को
संबोधित करते हुए रामाशिष दुबे कहा कि वर्तमान के केन्द्र सरकार में देश के हर वर्ग के लोगों में भाईचारा, प्रेम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी जाति वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने की परपंरा शदियों पुरानी है। आज कुल सता लोलुप लोग हिन्दुओं की विघटित करने के लिए जातियों में बांट रहे हैं और जहर उगल रहे हैं, एसे लोगों से बचने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े
जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में हुआ भव्य स्वागत
मांझी की खबरें : मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल
पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्य सामने आए
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?
