बिखरने की कगार पर आरजेडी, तेजस्वी पर गुस्सा और अफसोस एकसाथ जता रहे तेज प्रताप
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा कि उनके अलग होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल कमजोर हुआ है. उनका दावा है कि संगठन के भीतर एकजुटता की कमी दिख रही है और स्थिति ऐसी बन रही है, जहां पार्टी में टूट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा हालात में पार्टी के विधायकों पर अन्य दलों की नजर है जिससे राजद में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है.
अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भी तेज प्रताप ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जनता से दूरी बनाना किसी भी नेता के लिए नुकसानदेह हो सकता है.दरअसल, तेज प्रताप यादव के बयान में गुस्सा और अफसोस दोनों झलकता है. एक ओर वह नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी ओर आरजेडी के भविष्य को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव के इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है.
पार्टी की स्थिति, नेतृत्व और अन्य दलों के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.दरअसल, सबसे ज्यादा चर्चा उस बात पर हो रही है जिसमें तेज प्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर सराहना की. उन्होंने उन्हें अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि राजनीति में उनका कद बड़ा है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें 10 में से 9 नंबर भी दे दिए. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है.
यह भी पढ़े
BPSC AEDO परीक्षा में बड़ा खुलासा, SIT जांच में बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत
सीवान डीएम ने में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारात संचालित योजनाओं की किया समीक्षा
डीएम ने आग से बचाव, जन जागरूकता हेतु डिजिटल प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्ला बोला, पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री:1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, निर्मित-अर्धनिर्मित पिस्टल
