केंद्रीय विद्यालय सिवान के विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की द्वितीय बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

केंद्रीय विद्यालय सिवान के विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की द्वितीय बैठक जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में दीपिका पाठक, टी.पी. गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, धर्मुलाल, एस.के. तिवारी, मोहम्मद असलम तथा ममता कुमारी के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र सोएब अख्तर को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम के लिए पुरस्कृत किया गया।
आराध्या कुमारी, कक्षा IX की छात्रा को राष्ट्रीय स्तर खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान हेमंत कुमार , प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय सिवान ने विद्यालय के लिए स्थायी भवन हेतु भूमि आवंटन में सहयोग देने के लिए जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने विद्यालय के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
अंत में केंद्रीय विद्यालय सिवान की ओर से जिलाधिकारी महोदय के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
