Headlines

सिधवलिया की खबरें : बुचेया में हुई मारपीट में तीन व्‍यक्ति घायल

सिधवलिया की खबरें : बुचेया में हुई मारपीट में तीन व्‍यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बुचेया गांव में आपसी विवाद के मामले में तीन व्यक्ति घायल हो गए l जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों में बुचेया के रुपेश यादव, बलम राम और विशाल कुमार हैँ जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

 

 

बांसगांव मसूरिया में मजदूरी का पैसा मांगने पर राजमिस्त्री के साथ किया मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के  महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव मसूरिया में मजदूरी का पैसा मांगने पर एक राजमिस्त्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चंद्रमा राम, जो राजमिस्त्री का काम करता है, हाल ही में थाने क्षेत्र के बांसघाट मंसूरिया गांव के शंभू राय के यहां मजदूरी कर रहा था। जब उसने अपनी मजदूरी के वैसे की मांग की, तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि शंभू राय, शशिकांत राय, मनोज राय, रविकांत राय और आदित्य राय ने मिलकर चंद्रमा राम और उसके भाई-बहन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिससे किसी तरह उनकी जान बचाई जा सकी।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए बैकुंठपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर महम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की निंदा ग्रामीणों ने किया है l

 

जीत हार की चर्चा में जुटे कार्यकर्ता

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

विधान सभा मतदाान संपन्‍न होने के बाद सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने जीतने और हारने की चर्चा करने में लग गए हैँ l बैकुंठपुर विधान सभा चुनाव में राजद एवं भाजपा की आमने सामने लड़ाई के बीच अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपने मिले मत का आंकड़ा निकालने में पीछे नही हैँ ,वे भी अपने दल को जीताने की प्रतिशतता निकाल रहे हैँ l आमने सामने रहे राजद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का आंकड़ा निकालते नजर आ रहे हैँ l

कुछ कार्यकर्ता जातिगत आंकड़ा निकाल रहे हैँ ,तो कुछ कार्यकर्ता दलगत आंकड़ा निकाल कर अपनी जीत पक्की कर रहे हैँ l आम मतादाता अभी चुप्पी साधे नजर आ रहे हैँ l वे आगामी 14 नवंबर को होने वाली मतों की गिनती पर नजर लगाए हुए हैँ l यह खने से नही थकते कि, देखा जाय , 14 नवंबर को बैकुंठपुर का ताज़ किसके माथे पर चढ़ेगा l

यह भी पढ़े

क्या है ‘वंदे मातरम्’ विवाद ?

राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!