Headlines

सिसवन की खबरें :  असामाजिक तत्वों के हमला से   ई रिक्शा पलटा,  महिलाएं हुई घायल

सिसवन की खबरें :  असामाजिक तत्वों के हमला से   ई रिक्शा पलटा,  महिलाएं हुई घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर बाजार के सिसवन सीवान मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक चलती ई रिक्शा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमला ड्राइवर पर किया गया।ड्राइवर को चोट लगने से चलती ई-रिक्शा का संतुलन बिगड गया और पलट गई।

जिसमें सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हमला करने वाले फरार हो गए तब आसपास के ग्रामीण जुट गए व घायलों को तुरंत सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान रामगढ़ निवासी अलगू महतो की पत्नी सुगिया देवी, भीखपुर गांव निवासी चंद्रिका महतो की पत्नी कोशिला देवी, सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह निवासी रामदास साह व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव निवासी रामशंकर दूबे का पुत्र हरिशंकर दुबे के रूप में हुई है।

ई रिक्शा हरिशंकर दुबे चला रहा था। वह रिजर्व में लोगों को ई-रिक्शा से चैनपुर से भागर ले जा रहा था तभी ई रिक्शा पर ताबड़तोड़ ड्राइवर पर हमला कर दिया जिससे ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है पूछताछ की जा रही है जल्द ही दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।

 

शराब पीने के आरोप में एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर गाँव निवासी तुफानी मियाँ के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है।

 

सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आए मामलों की सुनवाई की गई और आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया गया ।

जनता दरबार में आए अधिकांश मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

 

फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व के मामले में फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में सुदामा महतो, मंगल महतो और कैलाश महतो शामिल हैं। आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन प्रखंड और अंचल कार्यालय में “सबका समान जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के आए लोगों की समस्याएँ सुनी और उनका समाधान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में मदद मिल रही है।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने भी लोगों की समस्याएँ सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में  हुआ भव्य स्वागत

 मांझी की खबरें :  मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल

पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्‍य सामने आए

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

ट्रेन के चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय एक महिला की मौत

पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!