सिसवन की खबरें : जनता दरबार में जमीनी विवाद का हुआ निपटारा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद निपटारा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर लोगों को जनता दरबार में नोटिस करके बुलाया गया था।जनता दरबार में कुल दस मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें से दो मामलों का समाधान आपसी सहमति से कर दिया गया। अंचला अधिकारी ने बताया कि शेष मामलों की सुनवाई जल्द ही की जाएगी।
शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगई गांव निवासी चुनु महतो और जितेन्द्र महतो शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने जानकारी दी।
मारपीट एक ही परिवार के चार लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सरौत गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी योगेन्द्र ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार, ररंजय कुमार दीपक ठाकुर व दीपक की पत्नी पूनम देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
मारपीट की घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी विवाद में में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रामपारेखा गिरी का पुत्र राजेंद्र गिरी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया.।
यह भी पढ़े
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन
अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित
रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया
अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया
पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को
