Headlines

सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

 

सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छपरा जिला के रसूलपुर चट्टी निवासी इंद्रजीत कुशवाहा के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

मारपीट महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी रंजय कुमार सिंह की पत्नी कंचन कुमारी है। महिला कि इलाज सिसवन रेफरल हॉस्पिटल में कराया गया।

 

बाइक से गिरकर अधेड घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक अधेड व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति कचनार गांव निवासी हाकीम बैठा का पुत्र सुनील बैठा है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट की घटना में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी पवन कुमार चौरसिया की पत्नी सरस्वती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों पर ही रखा भरोसा, भाजपा ने नए चेहरे को दिया मौका

बिहार में विकास के नए युग की शुरुआत हुई है

माओवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े बालाघाट के एसपी और जवान

पटना में 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद:अपराध की साजिश रच रहे थे, पुलिस ने पहले ही पकड़ा

रघुनाथपुर की चोरी हुई बाइक गयासपुर से ग्रामीणों ने चोर सहित किया बरामद

अज्ञात महिला के शव बरामद मामले का पुलिस ने किया उदभेदन,  दो अभियुक्त प्रदर्श के साथ गिरफ्तार

बालू लदे ट्रक चालकों के प्रताडित करने के आरोप में नगरा थानाध्‍यक्ष एवं चौकीदार निलंबित

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मुंगेर से हथियार आपूर्तिकर्ता श्रवण को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!