सिसवन की खबरें : चौपाल लगा मतदाता जागरूकता आयोजित
श्रीनारद मीडिया,सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन गांव में संजीव सिंह की अध्यक्षता में चुनावी चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि 6 नवंबर को सभी लोग मतदान केंद्र पर आवास पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंद की सरकार बनाने के लिए संबंधित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। लोकतंत्र में एक-एक वोट की बड़ी कीमत होती है इसलिए कोई भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि गांव मोहल्ले के लोगों को भी आप सभी जागरूक करें और सजक नागरिक होने का फर्ज निभाएं। उन्होंने नारा दिया कि मतदान केंद्र पर जाना है वोटिंग करके ही आना है। जो लोग मतदान दिवस के दिन वोटिंग करने घर से नहीं निकलते या कोई बहाने बनाते हैं उन्हें किसी भी सरकार या नेता को खरी-खोटी सुनाने का अधिकार नहीं है।
चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय विकास स्वास्थ्य शिक्षा सड़क और रोजगार डिग्री कॉलेज जैसे मुद्दों के समाधान पर विभाग की से राय रखी। कुछ ग्रामीणों ने नीतीश सरकार को सुशासन और विकास का प्रतीक बताया। ग्रामीणों ने कहा कि कर्मठ ईमानदार एवं विकास करने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना चाहिए इस दौरान अमरेश पांडेय, शिवजी सिंह, अनुज सिंह, सतेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, सतेन्द्र सिंह, भोला सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सड़क दुर्घटना में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया,सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी विजय पासवान की पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है घायल का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।
आरोपी गिरफ्ता्तार
श्रीनारद मीडिया,सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्रेनवा माधोपुर गांव निवासी अनिल साह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
शराब मामले के फरार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया,सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डेरा राय के बंगरा गांव निवासी जीतन यादव रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
यह भी पढ़े
कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, पढ़े इस दिन क्या करते हैं
कलवार सेवा समिति के सदस्यों ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में किया बैठक
भाजपा और नीतीश कुमार की कार्य की आयु अब समाप्त हो चुकी है : मुकेश सहनी
भारत का स्वर्णिम युग की शुरुआत इसी बिहार से शुरु होती है – सीएम योगी
एक मामूली झगड़ा और 14 लोगों की मौत
प्रेम, संघर्ष और स्वप्न का शिल्पकार- शाहरुख़ ख़ान
भारत की बेटियाँ जब विश्व विजेता बनीं
पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता
कोच अमोल मजूमदार ने नामुमकिन समझे जाने वाले काम को मुमकिन क

