Headlines

भाजपा और नीतीश कुमार की कार्य की आयु अब समाप्त हो चुकी है : मुकेश सहनी

भाजपा और नीतीश कुमार की कार्य की आयु अब समाप्त हो चुकी है : मुकेश सहनी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

भाजपा और नीतीश कुमार की कार्य की आयु अब समाप्त हो चुकी है l ये सरकार राजद की घोषणाओं का नकल कर फिर बिहार को बर्बाद करना चाहती है l इसे बदलना जरूरी है l उक्त बातें बैकुंठपुर के बरहीमा में आयोजित राजद की चुनावी सभा को संवोधित करते वी आई पी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कही l उन्होंने कहा कि नितीश कुमार की दिमागी हालत खराब हो गई है l भाजपा उनके कंधे पर बंदूक चला रही है l

 

ये दोनो मिलकर जनता को छल रहे हैँ l यह चुनाव बदलाव का चुनाव है l इसे बदलना अति जरूरी है l उन्होंने भाजपा प्रत्यासी मिथिलेश तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि ये भगेरू हैँ, कभी यहाँ से चुनाव लड़ते, कभी बक्सर से, कभी और जगह चल जाएंगे l हर जनता इनको ठुकरा देती है l

 

अब तो ये किसी काम लायक नही रहेंगे l उन्होंने दो मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनाते हैँ तो हमारी सरकार हर घर में एक सरकारी नौकरी, माई बहन योजना के तहत ढाई हजार रूपए प्रति माह, और अन्य वादे पूरे किये जाएंगे l

 

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अबकी बार आप पिछड़े और अतिपिछड़े जाति के नवजवानो को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनाइये ताकि बिहार में विकास की गंगा बहे l चुनावी सभा को प्रत्यासी प्रेमशंकर प्रसाद, विजय बहादुर यादव, प्रभुनाथ गुप्ता सहत अन्य नेताओं ने संवोधित किया l

यह भी पढ़े

भारत का स्वर्णिम युग की शुरुआत इसी बिहार से शुरु होती है – सीएम योगी

एक मामूली झगड़ा और 14 लोगों की मौत

प्रेम, संघर्ष और स्वप्न का शिल्पकार- शाहरुख़ ख़ान

भारत की बेटियाँ जब विश्व विजेता बनीं

पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता

कोच अमोल मजूमदार ने नामुमकिन समझे जाने वाले काम को मुमकिन कर दिखाया है!

Leave a Reply

error: Content is protected !!