महाशिवरात्रि जुलूस/झांकी को लेकर सीवान पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस/झांकी को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु सिवान पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्धारित रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है।
सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दंगा नियंत्रण बल एवं रिजर्व फोर्स को अलर्ट मोड में रखा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
यह भी पढ़े
महाशिवरात्रि को लेकर सिधवलिया प्रखंड के शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का किया आयोजन
रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल व क्षितीश्वर नाथ सिंह इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न
