महाशिवरात्रि को लेकर सिधवलिया प्रखंड के शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न शिवालयों मे महाशिवरात्रि को लेकर काफी भीड़ लगी रही l रविवार को अहली सुबह से ही शिवालयों मे श्रद्धालू जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये l प्रखंड के डुमरिया नागेश्वर नाथ मंदिर, कुशहर, काशी टेंगराही,देवकूली, सकला सहित अन्य शिव मंदिरों मे महिला -पुरुष श्रद्धालू बेलपत्र,भांग,धतूरे,फूल, फल चढ़ाकर एवं जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये l
वहीं, प्रखंड के शेर गांव स्थित पुरुषोत्तम नाथ मंदिर मे अहली सुबह तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ हुआ l रविवार की सुबह से ही, श्रृंगार की दुकानें, लकड़ी व लोहे की बस्तुओं की दुकानें तथा झूले – तमाशे मेला की शोभा बढ़ा रहे हैँ l यात हो कि आदि काल से ही इस शिवालय मे भक्तिपूर्वक जलाभिषेक कर साल के बैसाख एवं फाल्गुन के कृष्ण पक्ष के तेरस से तीन दिवसीय मेले का आयोजन होते आ रहा है, जिसमे शादी- विबाह मे देने वाली वस्तुओं की खरीद विक्री की जाती है l इस मंदिर मे मन्नत के लिए भी इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैँ l
