यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का किया आयोजन
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

➡️गोरखपुर,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर आनुष्ठानिक व्यस्तता में भी उन्होंने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा। जनता दर्शन में आए लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जो लोग पात्र हैं और किसी कारण से उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
मुख्यमंत्री ने पुकारा, ‘ओ भोलू’ और भाव विह्वल हो दौड़ आया गोवंश
दृढ़ संकल्पों वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सुपरिचित पहचान गोसेवक की भी है। जब भी वह गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं गोशाला में जाकर गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। रविवार सुबह भी मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोसेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायों और गोवंश को अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। सीएम योगी यहां कई गोवंश को उनके लिए रखे नामों से बुलाते हैं। रविवार सुबह उन्होंने एक गोवंश को जब यह कहकर पुकारा, ‘ओ भोलू’ तो श्याम रंग का यह बछड़ा भाव विह्वल होकर सीएम योगी की तरफ दौड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने भोलू को खूब दुलारा और उसे अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मंदिर की गोशाला में जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचते हैं तो प्रायः एक मोर भी उनके इर्द-गिर्द आ जाता है। मुख्यमंत्री ने मोर को भी दुलारा और अपने हाथों से रोटी के टुकड़े करके उसे खिलाया।
मंदिर परिसर में सीएम ने बच्चों पर लुटाया प्यार, कराया अन्नप्राशन
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया, उन पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा। उनसे ठिठोली भी की और फिर स्नेहाशीष से खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी बच्चों को अपने हाथ से चॉकलेट भी दी। इस अवसर पर उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर अन्नप्राशन भी कराया।
➡️लखनऊ- लखनऊ कचहरी को धमकी का मामला, जांच एटीएस को सौंपी गई, कई एजेंसियां जुटी, एक साथ 18 जिलों की कचहरियों को धमकी, प्रारंभिक जांच में तमिलनाडु से भेजा गया ईमेल, ईमेल में महाराष्ट्र का भी किया गया जिक्र, धमकी के बाद कचहरी परिसर कराया गया था खाली, बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ नहीं मिला था, वजीरगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR हुई दर्ज
➡️लखनऊ- RTE के तहत पहले चरण में रिकॉर्ड आवेदन, 2 फरवरी से शुरू हुए आवेदन में 2 लाख पार, सत्र 2026-27 के लिए 2.25 लाख से अधिक आवेदन, पिछले साल पहले चरण में हुए थे 1.32 लाख आवेदन, प्रदेश के 68 हजार निजी स्कूलों में 6.80 लाख सीटें, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित, 18 फरवरी को जारी की जाएगी प्रवेश लॉटरी, 15899 आवेदन के साथ लखनऊ टॉप पर, वाराणसी, आगरा और कानपुर नगर भी आगे, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा लाभ
➡️झांसी- स्कूटर की डिग्गी तोड़कर 55 हजार की टप्पेबाजी, Axis Bank के बाहर खड़ी थी स्कूटर, दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक दिखे, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, दूसरी बैंक से पैसे निकालकर आया था पीड़ित, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, सीपरी बाजार थाना में मुकदमा दर्ज
➡️ललितपुर- बिजली विभाग के जेई, लाइनमेन के साथ मारपीट, दो अलग-अलग जगह पर मारपीट, गाली-गलौज, मारपीट कर जेई के के शुक्ला का लैपटॉप टूटा, बिजली कर्मचारी के साथ दबंगों ने की मारपीट, करीब आधा दर्जन दबंगों ने की जमकर मारपीट, मारपीट के बाद बिजली कर्मचारियों ने लाइट काटी, नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई की ठप, सैकड़ों गांव की पूरी रात से बिजली गुल, लोग परेशान, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️श्रावस्ती- 15 लाख की जमीन का 50 रुपये में बैनामा, सदमे में 75 वर्षीय बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, राम छबीले की जमीन का धोखे से बैनामा, 1 बीघा सड़क किनारे की जमीन का बैनामा, जमीन के बदले सिर्फ 50 रुपये देने का आरोप, बहाने से तहसील ले जाकर बैनामा कराने का आरोप, बैनामा एक विधवा महिला के नाम कराने की बात, आरोपी दलाल गांव से फरार बताया जा रहा, इकौना थाना क्षेत्र का मामला
➡️संभल- कांवड़ लेकर तमन्ना मलिक पहुंची गांव, हिन्दू युवक से शादी करने वाली तमन्ना पहुंची, हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव पहुंची तमन्ना, पति के साथ बुर्का पहने अपने गांव पहुंची, पुलिस ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत, ‘मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेकर आई हूं’
➡️संभल- युवक पर तेजाब जैसा पदार्थ पिलाने का आरोप, युवती के परिजनों ने लगाया युवक पर आरोप, युवती पर शादी का दबाव बनाया गया- परिजन, युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, थाना हयातनगर क्षेत्र का मामला
➡️अयोध्या- महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगरी में भक्तों की भीड़, रामनगरी अयोध्या बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी, लाखों श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से अयोध्या पहुंचे हैं, आस्था की डुबकी लगाने के लिए सरयू तट पर उमड़े भक्त, श्रद्धालु जल भरकर नागेश्वर नाथ मंदिर की ओर रवाना
➡️देवरिया- पिकअप और बाइक में टक्कर, टक्कर के बाद लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत, हादसे में पति गंभीर रूप से घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी, खुखुंदू थाना क्षेत्र की घटना
➡️मिर्जापुर- एसडीएम सदर ने खड़े होकर बनवाई सड़कों, SDM ने रात भर खड़े होकर बनवाई सड़कों, शिव बारात के पालकी यात्रा को लेकर बनी सड़क, अमृत योजना के तहत खोदी गई थी सड़क
➡️मुज़फ्फरनगर- वन माफियों ने काट दिए बरगद के पेड़, वक्फ बोर्ड की जमीन पर थे पेड़, मुस्लिम लोगों पर पेड़ कटवाने के आरोप, खतौली तहसील क्षेत्र का मामला
➡️गजियाबाद- युवती ने जहर खाकर किया सुसाइड, डिप्रेशन में उठाया खौफनाक कदम, एक युवक ने शादी का झांसा दिया, शादी का झांसा देकर हड़पे 25 लाख, मामले में 2 महिलाएं, पुरुष भी शामिल, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, वेव सिटी थाना के महरौली की घटना
➡️गाजियाबाद- शातिर लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, रोहित नाम का बदमाश हुआ घायल, साथी निखिल भी हुआ गिरफ्तार, लुटेरे दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले, लूट, चोरी के आधा दर्जन मामले हैं दर्ज, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡️गोरखपुर- बारात में हर्ष फायरिंग, एक की मौत, DJ ऑपरेटर के सिर में लगी गोली, गोली लगने से DJ ऑपरेटर की मौत, बारात हॉल के पास पहुंचते ही फायरिंग, एक युवक ने अचानक फायरिंग शुरू की, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, गगहा क्षेत्र के पांडेयपार के पास की वारदात
➡️अमेठी- व्यक्ति की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, खेत की रखवाली करते वक्त हत्या की, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, पुलिस, फॉरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र की वारदात
➡️श्रावस्ती- गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोप, गर्भवती महिलाओं से जांच के नाम पर वसूली, जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, कागजी प्रक्रिया के नाम पर पैसे लेने का आरोप, वसूली की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाहर की दवाएं लिखे जाने पर सवाल, ग्रामीणों में रोष, निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग
➡️बाराबंकी- लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, दूर-दराज से पहुंचे कांवड़िये और शिवभक्त, पवित्र शिवलिंग पर किया जा रहा जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े, डीएम,एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, रामनगर तहसील क्षेत्र में है मंदिर
➡️बलिया- युवक सत्यप्रकाश की हत्या का मामला, हत्या करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, भाग रहे 2 अन्य बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद, युवक की चाकू से गोदकर की थी हत्या, रसड़ा थाना क्षेत्र में मुठभेड़
➡️हरिद्वार- हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम, दक्षेश्वर महादेव मंदिर दिव्य सजावट से सजा, रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर आलोकित, आकर्षक पुष्प सज्जा ने बढ़ाई भव्यता, सुबह से उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, गंगाजल से किया जा रहा जलाभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बेलपत्र, धतूरा अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि, सुगम दर्शन के लिए प्रशासन की विशेष व्यवस्था, पूरा कनखल क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर
➡️दिल्ली- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से मुठभेड़, दिल्ली पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले कारोबारी की हत्या की थी, लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी
➡️लखनऊ- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, दर्शन के लिए श्रद्धालों की भारी भीड़, काशी विश्वनाथ धाम में लंबी लाइन, महाशिवरात्रि पर काशी में सुरक्षा कड़ी, लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भीड़, प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भीड़, हरिद्वार में नीलकंठ महादेव में जनसैलाब, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़, महाशिवरात्रि पर कड़ी निगरानी, पुलिस ने CCTV निगरानी की व्यवस्था की, सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया गया डायवर्ट
➡️लखनऊ- हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास लगी आग, पटाखों की चिंगारी से दुकान में लगी आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, दुकान का सामान जलकर हुआ खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
➡️लखनऊ- गोसाईगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, वाहन की टक्कर के बाद दूसरे वाहन ने रौंदा, एक युवक की मौके पर ही हुई मौत, दूसरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, नवाब अली पुरवा गांव के पास की घटना
➡️लखनऊ- मड़ियांव में सिलेंडर फटने से हड़कंप, धमाके से कच्चे मकान की दीवार टूटी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं, सिलेंडर फटने के कारणों की जांच जारी, नौबस्ता क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास की घटना
➡️लखनऊ- अनीस अहमद खान सपा में होंगे शामिल, आज सपा मुख्यालय में होगी जॉइनिंग, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद से की थी मुलाकात, अनीस अहमद सपा अध्यक्ष से कर चुके भेंट, पूर्व MLA राजकुमार पाल भी सपा होंगे शामिल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे शामिल, अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगी जॉइनिंग
➡️लखनऊ- अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता, समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡️हापुड़- हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, कार सवार लोगों में मची चीख पुकार, लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला, कार पलटने से हाईवे पर जाम लगा, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना सिंभावली के बक्सर के पास का मामला
➡️सोनभद्र- हथियारबंद लोगों ने पत्थर क्रेशर प्लांट पर हमला किया, गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में की तोड़फोड़, करीब 6-7 हमलावर, कर्मचारियों से मारपीट, सामान तोड़ने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, ओबरा थाना क्षेत्र रास पहरी की घटना
➡️बहराइच- राजस्व वसूली पर गए विद्युत कर्मी पर हमला, 6 से अधिक महिलाओं ने कर्मी को घेरकर पीटा, विद्युत कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल, रानीपुर के ताजपुर निवासी है विद्युत कर्मी प्रदीप, कोतवाली नगर इलाके के पास का मामला
➡️बहराइच- मिल में काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आया, करंट के तेज झटके से बुरी तरह झुलसा, युवक को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, थाना दरगाह के बाबा जी मिल का मामला
➡️अलीगढ़- बारात से लौट रही घोड़ा-बग्घी को बस ने रौंदा, हादसे में बच्चे समेत 7 बैंड वाले घायल, बग्घी की एक घोड़ी की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर, कमालपुर हाईवे NH-91 रिंग रोड पर हादसा
➡️बहराइच- ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन झुलसा, अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से हादसा, लोगों ने लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया, रूपईडीहा क्षेत्र के गुरुचाही गांव में हुआ हादसा
➡️बहराइच- बाइक सवारों पर हाथी ने हमला किया, बाइक पर सवार महिला और दो बेटे सवार थे, महिला की मौके पर मौत, दोनों बेटे घायल, लखीमपुर के परसा निवासी, थाना सुजौली के खालेपुरवा गांव का मामला
➡️सहारनपुर- थाना नकुड पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल हालत में आरोपी पकड़ा गया, बिना नंबर स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद, पूछताछ में कई ट्यूबवेलों से चोरी कबूली, कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास से बाइक चोरी का खुलासा
➡️हापुड़- महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
➡️जौनपुर- बदलापुर में फिर गोलियों की आवाज, सेंट जेवियर्स स्कूल पर दूसरी बार फायरिंग, नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, CCTV फुटेज खंगाली जा रही, 27 जनवरी को भी हुई थी फायरिंग, बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही का मामला
➡️हापुड़- शराब के ठेके के सामने से बाइक चोरी, अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार, पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, हादसे में बस चालक की दर्दनाक मौत, करीब चार यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
➡️बहराइच- पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत, दरगाह के डीहा गांव निवासी मृतका मीना, थाना दरगाह के डीहा गांव का मामला
➡️बहराइच- तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार तीन लोग, एक व्यक्ति की मौत, 2 व्यक्ति घायल, जनपद श्रावस्ती के तिलक मोड़ के पास की घटना
➡️वाराणसी- महाशिवरात्रि का महापर्व, लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, रोडवेज सहित तमाम शिवालयों में अलर्ट
➡️प्रयागराज- महाशिवरात्रि का स्नान पर्व, माघ मेले का औपचारिक समापन, लगभग 16 लाख श्रद्धालु आज करेंगे स्नान, शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक, माघ मेला में रूट डायवर्जन प्लान लागू
➡️वाराणसी- काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिर में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, मंगला आरती के बाद खोला गया कपाट, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भक्तों पर की पुष्पवर्षा, 10 लाख से अधिक दर्शन पूजन का अनुमान, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
➡️कोलंबो- T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच, आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, शाम 6 बजे कोलंबो में होगा रोचक जंग
