Headlines

17वें काउंटडाउन के तहत आयोजित “योग महोत्सव” का कार्यक्रम

17वें काउंटडाउन के तहत आयोजित “योग महोत्सव” का कार्यक्रम

श्रीनारद मीडिया, मधेपुरा, (बिहार):

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से सम्पूर्ण मानव कल्याण अध्यात्म सेवा समिति, फुलडोभी (कटिहार) द्वारा समिति के मधेपुरा जिला संयोजक, साहित्यकार सह शिक्षक श्री संजय कुमार सुमन के कुशल नेतृत्व एवं सफल समन्वयन में 17वें काउंटडाउन के अंतर्गत “योग महोत्सव” का भव्य आयोजन जनता उच्च विद्यालय, चौसा, जिला-मधेपुरा (बिहार) के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्री कुंदन कुमार बंटी, गायत्री परिवार के श्री चक्रधर प्रसाद मेहता, श्री सूर्यनारायण पटवे, जनता उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ब्रज किशोर प्रसाद, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजय पासवान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य आकर्षण
इस योग महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से कार्यक्रम की भव्यता एवं महत्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो सम्पूर्ण मानवता को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि योग स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने “सम्पूर्ण मानव कल्याण अध्यात्म सेवा समिति” द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस, नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उनकी सतत देखरेख एवं कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही समिति के मधेपुरा जिला संयोजक श्री संजय कुमार सुमन ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण, मानसिक विकास एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद एवं अस्वस्थ जीवनशैली से बचने के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया तथा योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल, नई दिल्ली के उप निदेशक डॉ. पुष्पराज कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।

इस योग महोत्सव में लगभग 850 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार, श्री संजय कुमार सुमन, कुमारी काजल कुमारी एवं कुमारी रूही कुमारी द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, कटि आसन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, स्कंधासन, शशकासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सम्पूर्ण मानव कल्याण अध्यात्म सेवा समिति के मधेपुरा जिला संयोजक, साहित्यकार सह शिक्षक श्री संजय कुमार सुमन द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार उर्फ स्वामी दीपक प्रेमशंकर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़े

मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट के द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया

सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज

पटना में निगरानी विभाग  ने  फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!