बाइक के आमने सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
एक सिवान तो दूसरा पटना रेफर, स्थिति नाजुक
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ) :
सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड गांव के समीप एनएच 331 पर गुरुवार के रात में तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक चालक के नियंत्रण खो देने से विपरीत दिशा से एक ही बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से सीएचसी भगवानपुर हाट लाया गया ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया ।
घायलों में हिलसड निवासी रामा सिंह एवं ब्रह्मस्थान निवासी सतेंद्र सिंह शामिल है । स्थानीय लोगो के अनुसार रामा सिंह अपनी बाइक से अपने मित्र ब्रह्मस्थान निवासी सतेंद्र सिंह के साथ अपने घर जा रहे थे । जब वह एनएच 331 से अपने घर जाने के लिए संपर्क पथ पर
बाइक घुमा ही रहे थे कि मलमलिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दिया। जब तक लोग
कुछ समझ पाते बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
बताया जाता है कि सतेंद्र सिंह का हिलसड निवासी मित्र रामा सिंह
के घर भोजन करने जा रहे थे कि घटना हो गई । इस घटना को ले स्थानीय लोगो में काफी नाराजगी है क्योंकि आए दिन इस क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना होती रहती है । दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जाती है । सतेंद्र सिंह का उपचार पटना में चल रहा है वहीं रामा सिंह का उपचार सिवान के चल रहा है ।
यह भी पढ़े
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
