केक काटकर सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

केक काटकर सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अभिषेक कुमार, बलिया, (‍यूपी):

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन नगर पंचायत बांसडीह में समजवादियों ने केक काटने के साथ ही पौधरोपण कर मनाया। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी एवं नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू के नेतृत्व में क्षेत्र के आदित्य मैरिज हाल में जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में सभी समजवादियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष एक बड़ा केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान हैप्पीबर्थडे अखिलेश भैया की धूम रही। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे। केक काटने के बाद नेताओं ने अखिलेश यादव के प्रकृति प्रेम से खुद को जोड़ते हुए पौधरोपण भी किया।

सभी ने उपयुक्त जगह देखकर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। सपा नेता रणजीत चौधरी ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश और भारत को बचाने के लिए आपकी महती आवश्यकता है। लोकतंत्र को बचाना अब आपके कंधों पर है।

नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि हम युवा पूरे मनोयोग से समाजवादी पार्टी के लिए तत्पर हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा जो भी यज्ञ आयोजित होगा, उसमें पार्टी मुखिया के आह्वान पर हर आहुति हम देंगे।

सुजीत सिंह परिहार, नन्दलाल यादव, लव कुमार सिंह, छोटे सिंह, ओमप्रकाश यादव, विनय गोंड, ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबारी भोला सिंह, अशोक यादव, उपेंद्र सिंह, अरविंद केजरीवाल, लाला मिश्र, संजीत यादव, कमलाकर यादव, रमा यादव, छीतेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, रमेश वर्मा, फागु यादव, अमित सिंह, अनिल सिंह, महाबीर फौजी, रमायन यादव, मुन्ना सिंह, रमाशंकर, देवेन्द्र यादव, जगमोहन यादव, मुन्ना राजभर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

सरकारी विद्यालय :   120  नामांकित छात्राओं को पढ़ाने के लिए  14 शिक्षक

एक माह के प्रशिक्षण ले लौटे बीडीओ ने कहा प्रशिक्षण से होता है कार्य शैली में गुणात्मक सुधार

UCC: समान नागरिक संहिता लाने का सही समय-मुख्तार अब्बास नकवी

बिहार में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चटकाई लाठी

विजयीपुर के घनश्याम मिश्रा हत्याकांड के चौथे अभियुक्त कबिलास मल्लाह को SIT ने किया गिरफ्तार

फ्रांस में दंगा रोकने के लिए अगले कुछ घंटे निर्णायक होंगे-गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन

जीते जी निज स्वरूप को जानना जरूरी -स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी

एडीओ पंचायत के सेवानिवृत होने पर सम्मानित कर दी गयी विदाई

दरगाह हज़रत सैय्यद शाह वली कादरी सिकंदरपुर  में किया गया वृक्षारोपण

पटना DM ने 3 साल से जमे पदाधिकारियों को किया इधर से उधर

Leave a Reply

error: Content is protected !!