सीतामढ़ी सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिलर संख्या 318/23 के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जवानों ने छापेमारी की। हेरोइन और भारी मात्रा में सामान बरामद एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 108.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।
इसके साथ ही 27 एंड्रायड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, तीन डिजिटल वेटिंग मशीन, 1.94 लाख नेपाली करेंसी और 2,13,800 रुपये भारतीय मुद्रा जब्त की गई। दोनों तस्करों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी दीपक कुमार (24) और विनीत कुमार (22) के रूप में हुई है।
दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। स्थानीय बाजार में खपाने की योजना पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ पंजाब के लुधियाना से लाया गया था। इसे मुजोलिया बाजार क्षेत्र में खपाने की योजना थी।
मामला दर्ज, आगे की जांच जारी इस कार्रवाई के बाद बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े
पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू
दारौंदा में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
यूपी की प्रमुख खबरें : पूर्व राज्यपाल मोहसिना किदवई का निधन
शंकराचार्य जी को मिली अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी – संजय पांडेय
