भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में डूबा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के एक हिस्से के गंगा नदी में डूबने की खबर आग की तरह फैल गई है,
जिससे सीमांचल और भागलपुर के बीच आवाजाही करने वाले हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रात 1 बजे हुई इस घटना ने वैकल्पिक रास्ते की तैयारी न होने के सवाल खड़े कर दिए हैं। पिलर में खराबी की बात सामने आने के बाद भी तैयारियों की कमी से अब आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर भागलपुर में काम करने जाने वालों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
नाव से गंगा नदी पार करना वर्तमान में एक रास्ता है पर मौसम की खराबी भी उस पर सवाल खड़ा करती है।गंगा में जल स्तर अभी कम है तो पुल के काम में तेजी आने की संभावना है किंतु काम कब से चालू होगा ये अभी भी सवाल है।
यह भी पढ़े
बंगाल में कमल राजनीति का नया अध्याय है
‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर विशेष मार्मिक आलेख’
