Headlines

सिधवलिया की खबरें : प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ को लेकर  कलश यात्रा निकाली गई

सिधवलिया की खबरें : मटौली में  प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ को लेकर  कलश यात्रा निकाली गई

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के मटौली गाँव मे नव निर्मित मंदिर मे शिवलिंग,हनुमत,गणेश,दुर्गा, राम दरबार तथा राधा कृष्ण के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमे 5001 कन्याओं ने जलभर कर पुन : मंदिर प्रांगण मे पहुंची l

कलश यात्रा मंदिर परिसर से मटौली कुम्हार टोली, ब्रम्हपुरवा, शेर सधुनी के मठिया होकर बदुरहा पोखड़ा आई और फिर,शेर पुरुषोत्तम नाथ मंदिर के प्रांगण मे स्थित तालाब मे जल भरकर पुन: मंदिर परिसर मे पहुंची जिसमे हाथी, घोड़े, बैंड बाजे और सिन्हें की आवाज तथा जय श्रीराम और देवताओं के जयकारे से प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो गया था l

श्रद्धालू महिला पुरुष भक्ति धुन पर थिरक रहे थे l प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पुजारी ऋषिदेव तिवारी ने बताया कि शनिवार से ही हवन पूजन होगा एवं खेल तमाशे आयोजित होंगे,साथ ही, अयोध्या के रामलीला तथा रात्रि प्रहर प्रवचन का आयोजन होगा l कलश यात्रा मे इंद्रदेव राम, हरिहर साह, राजीव रंजन, दयानंद तिवारी,चंदन, अरविन्द, अनिल तिवारी सहित अन्य श्रद्धालू शामिल थे l
 

करसघाट में निकला भव्‍य कलश यात्रा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के करसघाट स्थित हनुमान मंदिर स्थापना एवं भूमिपूजन हेतु कलश यात्रा निकली जिसमे 2551 कन्याओं ने भाग लिया l कलश यात्रा करसघाट से कुशहर, महम्मदपुर, गोपालपुर, हरपुर टेंगराही होकर डुमरिया के नारायणी नदी मे जलभर कर पुन: स्थापना प्रांगण तक पहुंची जिसमे हाथी, घोड़े, बैंड बाजे शोभा बढ़ा रहे थे l

कलश यात्रा मे जय श्रीराम के जयकारे से प्रखंड क्षेत्र हनुमतमय हो गया था l व्यवस्थापक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन एवं सोमवार को मंदिर की स्थापना हेतु भूमि पूजन होगा l मौक़े पर राजीव कुमार, बिनोद साह, चंदन कुशवाहा, प्रिंस कुमार सहित अन्य श्रद्धालू शामिल थे l

 

90 लीटर देशी शराब के साथ तीन आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के बलिछापर गाँव मे छापेमारी कर 90 लीटर देशी शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया l

थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि बालछापर के राजू राम, मनु राम और मौनी राम को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया गया l

यह भी पढ़े

10 वी और 12वी की परीक्षा में प्रथम स्थान पाप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत अवारी गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बिहार के युवाओं का पलायन: हर सरकार का वादा, हर पीढ़ी की मजबूरी

सिसवन की खबरें :  सर्प के काटने से  युवक अचेत, रेफर

महिलाओं को निराश किया है और अब इसके नतीजे भुगतने होंगे-नरेंद्र मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!